फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठप होने से नागरिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

नगर पंचायत झिंझाना में लगी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बन गई है। करीब दो महीने से कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिस कारण लोगों में नगर पंचायत के प्रति रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत झिंझाना में पथ प्रकाश के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें पूर्व में जेनरेटर से संचालित थीं। करीब छह माह पूर्व केबिल खराब होने के कारण स्ट्रीट लाइटों को मेन लाइन से जोड़ दिया गया था। बाद में नया केबिल लगाया गया और नई लाइटें भी लगाई गईं। उनमें से अधिकांश लाइटें खराब है, या फिर ठीक नहीं हैं। वर्तमान में मोहल्ला माजरा में सात लाइटें बंद हैं। मोहल्ला सरावज्ञान गोलघर, हौसंगपुर में लगी सभी लाइटें बंद है तथा कुछ खंभों पर लाइटें लगाई ही नहीं गई। इसके चलते मोहल्लो में अंधेरा छाया रहता है। कस्बा निवासी प्रकाशचंद, हैदर पीरजी, नावेद, मनोज, अनिल, हरबीर, अनुज, विकास, अरविंद, कालू और पोपिंद्र ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार प्रार्थना पत्र देकर स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद कुरैशी का कहना है कि नई लाइटें मंगवाई गई हैं, लेकिन तकनीकी कमी के चलते उन्हें वापस कंपनी को भेजा जा रहा है। एक सप्ताह में स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें