ऊन।
शनिवार को ऊन तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी आह्वान पर पांचवें दिन भी लेखपालों का बेमियादी रूप से कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहा। लेखपालों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरी नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सुरेशपाल, अनुज शर्मा, अमरीश शर्मा, कृष्णपाल, अंकित गुलिया, दिनेश शर्मा, सुशील कुमार अनुज शर्मा, स्वामी सुरेश पाल, नरेंद्र, अभिलाष आदि मौजूद रहे।