फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का मामला, सिफारिश में नाहिद पहुंचे कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी की मांग
विज्ञापन

कैराना। कई दिन से लापता किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर विधायक नाहिद हसन कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस ने किशोरी की बरामदगी की मांग की। कोतवाली में मौजूद एसएसआई ने उन्हें आश्वासन दिया है किशोरी को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया था कि 28 मई की रात उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर सो रही थी, तभी मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के आरोपियों ने साथियों के साथ गाड़ी में उसकी पुत्री को जबरदस्ती डालकर ले गए। शनिवार की शाम पीड़ित परिजन विधायक नाहिद हसन के पास पहुंचे तथा पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद रात दस बजे विधायक नाहिद हसन पीड़ित परिजनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंच गए, जहां पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी से बातचीत करनी चाही, लेकिन उनके अवकाश पर गए होने के कारण एसएसआई सुनील दत्त मिले। विधायक ने अपहृत किशोरी की बरामदगी करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसएसआई ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें