फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगा रहा बाहरी मीडिया का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। कैराना शहर हमेशा से देशभर में सुर्खियों में रहता है। बीजेपी सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसकी बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। कैराना लोकसभा उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी थी। मतगणना से एक दिन दिन पूर्व ही देश भर की मीडिया ने शामली में अपना डेरा जमा लिया था। उपचुनाव में मतदान की भी टीवी पर लाइव कवरेज की गई थी। पिछले कई दिनों से कैराना उपचुनाव पर राजनीति के दिग्गजों तथा पार्टियों को प्रवक्ताओं के बीच लाइव डिबेट चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचुनावी परिणाम को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य शहरों से आई मीड़िया ने कैराना में डेरा डाल दिया। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की प्रक्रियाएं ली जाती रही। इसके अलावा जिम्मेदार लोगों से डिबेट चलता रहा।
विज्ञापन


सुबह से टीवी से चिपके रहे लोग
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए सुबह से ही लोग टीवी से चिपके रहे और पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। कैराना, शामली, थानाभवन सहित कई गांवों में लोगों ने उपचुनाव के परिणाम जाने के लिए टीवी को माध्यम चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें