फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में युवाओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदाता बनें और वोट डालने पहुंचे युवाओं का कहना था कि व्यवस्था परिवर्तन और विकास के लिए मतदान करने आए है।
विज्ञापन

शामली के आर्य समाज में पहली बार वोट डालने आए युवा वीशू ने कहा कि वोट सभी को करना चाहिए। इस अधिकार का इस्तेमाल पांच साल में एक बार करने को मिलता है। भ्रष्टाचार और गुंडाराज समाप्त करने के लिए वोट देना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। शामली के रेलपार स्थित बूथ पर पहुंचे कार्तिक का कहना था कि मतदान हम सभी का हक है। पहली बार वोट देकर अच्छा लग रहा है। ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए। पिंकी आदमपुर और लांक गांव की बेबी ने कहा कि मतदान करना सबका मौलिक कर्तव्य है। इससे मुंह मोड़ना ठीक नहीं है। अपने अधिकार को पहचानकर अच्छे प्रत्याशी को वोट देनी चाहिए। जिससे क्षेत्र की तरक्की हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें