शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दिल्ली-पानीपत और मेरठ-बड़ौत के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली और बड़ौत की टीम ने मैच जीते। दोनों मैच के मैन ऑफ दा मैच चुने गए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दिन का पहला मैच दिल्ली और पानीपत के बीच खेला गया। कोच सन्नी ने बताया कि पानीपत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 138 रन को स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक रन गौरव ने 22 गेंद पर 23 व अजय ने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 18 ओवर में ही मैच जीत लिया। टीम में सर्वाधिक रन जितेंद्र ने 35 गेंद पर 51 रन व मोहित ने 13 गेंद पर 15 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच जितेंद्र को चुना गया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच मेरठ और बड़ौत के बीच हुआ। जिसमें मेरठ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेरठ की टीम ने 30 ओवर में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम में सर्वाधिक रन सचिन ने 30 गेंद पर 24 रन व अंकित ने चार गेंद पर आठ रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौत की टीम ने 15 ओवर में ही मैच जीत लिया। टीम में सर्वाधिक रन अनिकेत ने 20 गेंद में 26 रन और हर्षित ने 18 गेंद पर 11 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच आसिफ को चुना गया। जिसने छह ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने मैन ऑफ दा मैच चुने गए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान हिमांशु, सार्थक, अमर, कार्तिक आदि मौजूद रहे।