पड़ोसी संग फरार हुई महिला
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी पड़ोसी युवक के साथ घर में रखी एक लाख 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
हत्यारोपी दे रहे परिजनों को धमकी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर निवासी वहीद की दो दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें मृतक के पुत्र मोहम्मद अरशद ने चार लोगों नासिर, इरसाद, निवासी गढीहसनपुर व सावेज निवासी चौसाना के अलावा आमिर निवासी मेरठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के पुत्र का आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पुलिस ने किया पैदल मार्च
झिंझाना। पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर बुधवार को कस्बे के मोहल्ला शैदमीर, शोखोमैदान, बाजार मंडी, बस स्टैंड आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के अलावा असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी एमएसगिल, एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी, दरोगा अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।