फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में गिरी दीवार, महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में गिरी दीवार, महिला हुई घायल
विज्ञापन

कांधला। तेज आंधी के चलते मकान की दीवार गिरने से वृद्ध महिला घायल हो गई। परिवार के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तेज आंधी के बाद लोगों ने अपने घरों में छिपकर अपने को सुरक्षित किया। कुछ देर के बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच आंधी चलने के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हुए तो कई पर दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। कस्बा एलम विकास नगर निवासी बिमलेश आंधी आने से पहले अपने घर पर खाना बना रही थी। अचानक आई आंधी के चलते बिमलेश वहां से बचाव के लिए अपना समान समेट रही थी। तेज हवा के कारण अचानक दीवार गिर जाने पर बिमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके चीखने पर परिवार व मोहल्ले के लोग वहां पर जमा हो गए। घायल को दीवार के नीचे से निकालकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें