फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर किताबों और किट का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को भाजपा नेता मृगांका सिंह ने किताबों और किट का वितरण किया।
विज्ञापन

सोमवार को शामली रोड स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर एम्पावर प्रगति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र भी इसकी एक कड़ी है। शामली जनपद में कौशल केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि बच्चे मेहनत करके प्रशिक्षण लें तथा रोजगार प्राप्त करके अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करें। केंद्र के प्रबंधक प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र में फिलहाल 560 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, शिवेंद्र उर्फ शिवा, कृष्ण कुमार मित्तल, आदी अजीम, निखिल वर्मा, राहुल, पारूल अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें