शामली। सड़क सुरक्षा के प्रति चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ ही रहे हैं। 2017 और 2018 के पहले चार महीनों के आंकड़े इस बात को साफ करने के लिए काफी हैं। आंकड़े बताते हैं कि जिले में हर तीसरे दिन हादसे में एक मौत हो रही है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज जिले में आगाज होने जा रहा है। यातायात विभाग द्वारा 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पिछले साल भी इसी तरह का अभियान इस माह में चलाया गया था। उस वक्त भी यातायात विभाग द्वारा जिले में अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया था, स्कूलों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे, लेकिन इस अभियान का वाहन चालकों और जनता के ऊपर कितना असर रहा और लोगों ने यातायात नियमों को कितना समझा। अमर उजाला ने जब वर्ष 2017 के पहले चार महीनों के आंकड़ों और 2018 के उन्हीं चार महीनों के आंकड़ों को देखा तो सामने आया कि सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।
वर्ष 2017 में हुए हादसे
माह--------घटनाएं--------मौत-------घायल
जनवरी-----17-------------10-----------10
फरवरी------13-------------6-------------9
मार्च---------14-------------10-----------11
अप्रैल--------14-------------9------------13
वर्ष 2018 में हुए हादसे
माह---------घटनाएं---------मौत---------घायल
जनवरी------18--------------10-----------11
फरवरी-------15--------------11-----------10
मार्च----------16--------------7------------14
अप्रैल अबतक-10------------12------------9
सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में लोगों को गंभीरता के साथ जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
- देवरंजन वर्मा एसपी