फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगे 1500 नलकूप कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मिलेंगे 1500 नलकूप कनेक्शन
विज्ञापन

शामली।
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। उन्होंने बताया कि इस साल के लिए जिले के 1500 नलकूप कनेक्शनों का आवंटन हो गया है। पारदर्शिता के साथ नलकूप कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही कहा कि बकाया बिल वसूलने में उपभोक्ताओं के प्रति उत्पीड़नात्मक रवैया नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। क्षेत्रों का भ्रमण कर जर्जर तार, टूटे खंभों का स्टीमेट बनवाकर समस्या का समाधान किया जाए। फुंके ट्रांसफार्मर को निश्चित समयावधि में बदलवाया जाए। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बकाया बिल की वसूली के लिए गांव दर गांव घूमकर उपभोक्ताओं के साथ बैठक की जाए। उपभोक्ताओं के खिलाफ तुरंत एफआईआर नहीं होनी चाहिए। पहले अधिकारी स्वयं प्रयास करें कि उपभोक्ता बकाया बिल जमा करा दे। वहीं, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि शामली जनपद के किसानों को 1500 नलकूप कनेक्शन आवंटित हुए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता सुरेश चंद, शैलेंद्र गौतम, सुधीरपाल के अलावा एसडीओ और अ वर अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें