फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा शुक्रवार दोपहर कोतवाली में पहुंचे और पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाली में इंस्पेक्टर और एसआई के पास लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इंस्पेक्टर और एसआई से बात की तथा विवेचनाओं के जल्द ही निस्तारण के बारे में कहा। उन्होंने कोतवाल जेएस कालरा से बात की और कहा कि हमें हर हाल में पीड़ित को कोतवाली स्तर पर ही संतुष्ट करना है। यदि फरियादियों की प्रथम स्तर पर ही सही तरीके से सुनवाई की जाए तो वह उच्चाधिकारियों तक जाएगा ही नहीं। करीब दो घंटा तक कोतवाली में एसपी ने पुलिसकर्मियों से बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें