जनपद की यूपी 85 एनसीसी बटालियन की ओर से मंगलवार को कैडेट्स ने शहर में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर किया।
अनुपम सक्सेना ने कहा कि आज का युग संचार क्रांति का युग है। इसलिए सभी पुुराने कैश सिस्टम को छोड़कर आधुनिक कैशलेस डिजिटल पेमेंट सिस्टम का दैनिक जीवन में प्रयोग करे भारत सरकार की डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहिए। कैडेट्स ने रैली शहर के माजरा रोड, धीमानुपरा फाटक, सुभाष चौंक, भिक्की मोड़, बड़ा बाजार आदि मुख्य मार्गों से निकालकर सभी को जागरूक किया। वहीं लोगों को सरकार द्वारा चलाए गए एप में भीम एप, पेटीएम, एसबीआई की बड़ी, फोन पे, आधार लिंक पेमेेंट के साथ ही इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रजनीश कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, अमर सिंह, पुखराज, विजय, सुुभाष, कुल बहादुर, मदन कुमार, राजेश, संजीव, धनबहादुर, रणबीर सिंह, पवन कुमार, किरणपाल, नीशू, मंजीत, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।