फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

थानाभवन।
नगर पंचायत थानाभवन की बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही तालाब के विकास के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत कराने पर गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा का धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष रफत परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक आस्था के प्रतीक बूढ़ाबाबू तालाब के विकास के लिए स्वीकृति दिलाने पर चर्चा हुई। साथ ही मोहल्ला टंकी स्थित कालू की चक्की से लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 27 लाख 60 हजार रुपये की पहली किश्त भी जारी की जा चुकी है। यह निर्माण भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड बैठक में नई घास मंडी से रतन पेट्रोल पंप के पीछे तक नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने किया। इस दौरान सभासद नीरज गोयल, बोबी अरोरा, महबूब, वसीम त्यागी, ऋषिपाल सैनी, विनोद सैनी, रणवीर, महमूना, तसव्वर और प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें