फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्कूली बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को जल्द मिलेंगे स्कूली बैग
विज्ञापन

शामली।
जनपद के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जल्द ही स्कूली बैग मिलेगा। बैग क्रय करने का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। बैग निर्धारित की गई गाजियाबाद की कंपनी से खरीदे जाएंगे। सत्र 2018-19 में लगभग 30 हजार बच्चे इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

शामली जिले में पांच विकास खंडों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में 750 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित है। पूर्व सत्र में सभी परिषदीय स्कूलों में 72 हजार के लगभग छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। नए सत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने शिक्षकों को लगभग आठ हजार नए नामांकन का लक्ष्य दिया है। सत्र के शुरुआत में ही विभाग ने स्कूली बैग की खरीदारी करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग की इस पहल का लाभ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा। बीएसए ने बताया कि बैग क्रय करने का आदेश दिया जा चुका है। अगले माह तक बैग बीईओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें