शामली। चैत्रीय हिंदू नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में सृष्टि के रचियता ब्रह्मा की स्मृति में बूढ़े बाबा का तीन दिवसीय मेला रविवार से शुरू हुआ। मेले में श्रद्धालु ने बूढ़े बाबा की विशेष पूजा-अर्चना करके आटा गुड़ अर्पित करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाएं की।
शाम चार बजे श्री हनुमान धाम पर बूढ़े बाबा का मेला शुरू हुआ। मेले में खेल-खिलौनों, चाट पकौड़ी की दुकानें लगाई गई। मेले का मुख्य आकर्षण बिजली की सजावट रही। श्रीहनुमान धाम स्थित श्रीराम दरबार में श्रीराम चरित्र मानस का पाठ महंत 1008 श्री क्षमराम महाराज की वाणी कैसेट से शाम चार बजे हुआ। पाठ 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, रमेेश धीमान, मुकेश, लाल सिंह लचक मौजूद रहे। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि 23 व 24 मार्च को श्रीराम दरबार में श्रीरामचरित्र मानस व सुंदर कांड का पाठ सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक शाम चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा। 25 मार्च को रविवार सुबह दस बजे श्रीरामायण की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। उधर हिंदू नववर्ष के अवसर पर संयुक्त हिंदू मोर्चा कार्यालय नया बाजार में बैठक हुई। जिसमें संयुक्त हिंदू मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श कर कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई। मौके पर संयुक्त हिंदू मोर्चा के संयोजक पंकज वालिया ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवा ध्वज भेंट करते हुए सभी को अपनी हिंदू संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता अनिल बंसल व संचालन डॉ. सुनील सैनी किया। मौके पर हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़, संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी, संयुक्त हिंदू मोर्चा के संयोजक पंकज वालिया, हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़,शिव सेना के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, राजेश चौहान, डॉ. सुनील सैनी, सुशील आर्य, अविनाश, प्रदीप डाबरा, सतेंद्र कश्यप, रामपाल सरोहा, सुमित चौधरी, शुभम वर्मा सहित काफी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू युवावाहिनी की एक बैठक टंकी रोड स्थित भैरव मदिर में आयोजित की गई।
हिंदू युवावाहिनी के जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे, जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, मीडिया प्रभारी वरुण वशिष्ठ, यशकुमार, नीरज कश्यप, कुनाल, अजय, आकाश, बादल सैनी, विशाल, रजत, अजय, पिंकू, विपिन, दीपक, योगेश, सुनील, सागर, शिवा मौजूद रहे। हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों द्वारा शहर के सुभाष चौक पर हिंदू नववर्ष के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। मौके पर हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ मौके पर संदीप उपाध्याय, सुरेश बजाज, टीकू गोस्वामी, विकास, पंकज शर्मा, श्रीपाल बालियान, चिराग बजाज, अनुज, निकित सैनी, मनोज राणा, गौरव कश्यप आदि मौजूद रहे।