जलालाबाद।
कस्बे में प्राचीन सिद्धपीठ मां दुर्गा देवी मंदिर शक्ति पीठ में मां का दरबार फूलों और लाइटों से सज गया है। प्रथम नवरात्र पर मां की ज्योति स्थापित कर मंत्रोच्चारण किया गया। पंडित चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन मां के प्रांगण में कस्बे की महिला सकीर्तन मंडली द्वारा दोपहर के समय मां भगवती के भजनों के द्वारा गुणगान पूूरे नवरात्रों में होगा। कस्बे की सिद्धपीठ की मान्यता है कि मां के दरबार में प्रतिदिन पूजा-पाठ करने वालों की मन की इच्छा पूर्ण होती है। मां के दरबार में असोज सुदी नवरात्रों पर बड़ा मेला लगता है। जिसमें दूर- दूर से भक्तजनों की अच्छी खासी संख्या मां के दरबार में नारियल, चुनरी, झंडी आदि चढ़ाकर पूजा पाठ करते है। उधर, घरों में भी मां की चौकियां स्थापित कर मां के नवरात्र व्रत प्रारंभ कर दिए हैं और मां दुर्गा की भजन व आरती कर रहे है।