फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और पानी के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। बिजली और पानी की समस्या को लेकर जलालाबाद स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पिछले 15 दिनों से बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिस कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जलालाबाद स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में 216 आवास है। कॉलोनी को बिजली आपूर्ति हेतु दिल्ली सहारनपुर मार्ग के निकट विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जो 15 दिन से खराब है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलोनीवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार शर्मा से मुलाकात कर समाधान की मांग की। लिपिक विनोद कुमार ने बिजली विभाग का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद लोगों ने चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के आवास पर पहुंचकर समस्या से अवगत कराया। चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के कागज तैयार कर लिए गए हैं जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी सुचारु कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान फरीदा, रिहाना, जमीला, नाजिया, बबीता, हाजरा, आमना, मुन्नी, शब्बों, काली, पार्वती शर्मा और मुोनाजरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें