फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के जन्मदाताओं का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट गाइड के जन्मदाताओं का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

शामली। देवी उमराकौर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के जन्मदाताओं का जन्म दिवस मनाया। शिक्षकों ने उनके जीवन परिचय व कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवी उमराकौर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में स्काउटिंग जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल व गाइडिंग लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिवस मनाया। जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रुप में मनाया। जिला संगठन आयुक्त लक्ष्मण ने छात्र छात्राओं को उनके जीवन परिचय और उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए देश व समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। राजसिंह व सुुरेश कुमार ने कहा कि स्काउट व गाइड की इन दोनों महान विभूतियों ने अपने जीवन में अत्यधिक परिश्रम, लगन और साहस के साथ जीवन लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने सभी से इनके गुणों को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने भी सभी छात्र छात्राओं से उनके सिद्धांतों पर चलकर बुलंदियों को छूने की अपील की। इस दौरान ऊषा रानी, अनंगपाल, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें