सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकांक्षा बनी विजेता
शामली।
शामली मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। नगर के 22 मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपा ज्ञान दिखाया। प्रतियोगिता की विजेता आकांक्षा कश्यप बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को नगर के रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। नगर के 22 मान्यता प्राप्त स्कूलों में 220 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपा ज्ञान दिखाया। प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल की आकांक्षा कश्यप प्रथम और निया सैनी द्वितीय व अंबिका शर्मा तृतीय रही। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को अध्यक्ष योगेंद्र निर्वाल व सचिव उमेश शर्मा ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संयोजक राजवीर सिंह, संजय शर्मा, अरुण सरोहा, रिजवान अहमद, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।