सांसद हुकुम सिंह के निधन से हर कोई दुखी है। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों, संगठनों और व्यापारियों ने शोकसभा कर सांसद के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी ने एक महान नेता खो दिया है।
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित शोकसभा में हुकुम सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में बच्चों तथा अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रखकर बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने भी हुकुम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया। बार भवन में बार एसोसिएशन कैराना द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, इसमें बार एसोसिएशन कैराना के संरक्षक एवं सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से दो दिन सोमवार व मंगलवार तक शोक की घोषणा करते हुए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने चेंबर बंद कर दिए।
उधर, नगर पालिका परिषद कैराना में अध्यक्ष हाजी अनवर हसन एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने हुकुम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में राकेश कुमार, मदनपाल, अनिल कुमार, तासिम अली, इनाम हसन, कौसर अली, पीरजी अबसार, मो. असलम, सुभाषचंद, राजकुमार, जैगम हुसैन, जुल्फिकार अब्बासी, रविंद्र सिंह, ओमप्रकाश सैनी व इकबाल हसन सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना की शोकसभा में संघ के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह और चौधरी मामचंद चौहान ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में ताराचंद सैनी, मयंक जैन, अशोक वर्मा, पंडित स्वराज शर्मा, बाबू अली, प्रवीण कुमार गर्ग, सतीश चंद, विजयपाल, पहल सिंह रोड, अजय कुमार रोड, मो. असलम, नवाब अली, फैजी सिद्दीकी, राजपाल सिंह, ओमप्रकाश, रियासत अली, तसलीम अहमद, कफील अहमद, ऋषिपाल सिंह सहित अन्य दस्तावेज लेखक मौजूद रहे। टाइपिस्ट यूनियन कैराना की शोकसभा में नरेंद्र सिंह चौहान, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, हाजी अफजाल अहमद, मो. महताब, फलेल सिंह, धनप्रकाश, रामपाल सिंह आदि ने सांसद के निधन पर शोक जताया।