फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की फटकार पर प्रशासन ने कराई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

सांसद बाबू हुकुम सिंह को अंत्येष्टि के मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में गंदगी एवं गड्ढे मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने के चलते प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में रात्रि से ही साफ-सफाई करा दी गई। सड़कों को चमका दिया गया। सोमवार सुबह तक भी सफाई अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को मायापुर फार्महाउस पर सांसद हुकुम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायापुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। जब सीएम नगर के कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार से मायापुर फार्म हाउस आए, तो शहर तथा रास्ते में गंदगी के साथ-साथ सड़कों में गड्ढे धूल होने के कारण कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। उन्हें शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को प्रशासन को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मायापुर आने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ, इसके बाद प्रशासन की नींद टूट गई। प्रशासन ने रात्रि में ही मायापुर फार्महाउस के साथ-साथ सड़कों पर व्यवस्था सुदृढ करानी शुरू कर दी। सुबह तक सफाई कर्मचारी अपना कार्य करते रहे। यही नहीं, प्रशासन ने सड़कों पर भी पानी का छिड़काव करा दिया, ताकि गाड़ियों के काफिले के समय धूल-मिट्टी न उठे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मायापुर आने के बाद लौट गए। गृहमंत्री के लौटने के बाद आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें