फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को विश्व गुरु बनाना है तो युवा शक्ति को दिशा देनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स कैंप का रविवार को शपथ और ध्वज अवतरण के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर रोवर्स रेंजर्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स कैंप का समापन हो गया। प्राचार्य चमन लाल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इसे विश्वगुरु बनाना है तो युवा शक्ति को सार्थक दिशा देनी होगी और यह कार्य शिक्षण संस्थान ही कर सकते है। रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कैंप में रोवर्स रेंजर्स को आकस्मिक परिस्थितियों में जीवन रक्षा, आपातकाल में डिजास्टर मैनेजमेंट तथा लाइफ स्किल्स के गुर सिखाए गए। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी ने अवगत कराया कि रेंजर्स का उत्साह और जोश तथा समाज सेवा के लिए समर्पण सराहनीय रहा। अजय बाबू शर्मा ने रोवर्स रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 युवा दे दो मैं देश की तस्वीर बदल दूंगा। आज देश की युवा शक्ति को युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिए युवा रोवर्स रेंजर्स के रूप में आगे बढ़ें। आयोजन में रोवर्स रेंजर्स को पांच टोलियों में बांटकर टेंट निर्माण और फ़ूड प्लाजा में भोजन व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। सभी टोलियों ने मनमोहक टेंट बनाए तथा स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार किए। प्रशिक्षक राज सिंह ने शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन कराया। राष्ट्र गान के साथ विसर्जन हुआ। मौके पर डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल, राकेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह, रीनू, डॉ. रमेश यादव, डॉ. संदीप कुमार, हंसराज, बलवंत सिंह, डॉ. मदन पाल, ब्रजपाल पप्पन, सुभाष, गौरव, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें