फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने की सोनी के परिवार की पाच लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी के परिजनों को सपा ने दी पांच लाख रुपये आर्थिक मदद
विज्ञापन

कांधला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रा सोनी कश्यप के परिवार को अर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी साथ खड़ी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पांच सदस्यीय टीम गांव गढ़ी श्याम में छात्रा सोनी के घर भेजी थी, जिसमें सुधाकर सिंह कश्यप, विधायक संजय गर्ग, विधायक नाहिद हसन, सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी शामिल थे। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को भेज दी थी। वहीं, बुधवार को सुधाकर सिंह कश्यप, सुधीर पंवार और अशोक चौधरी के साथ छात्रा सोनी के चाचा सेठपाल लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश यादव ने उनसे कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा मजबूती से साथ खड़ी है। इसी दौरान उन्होंने पार्टी फंड से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने छात्रा के पिता बीरसैन के नाम पांच लाख का चेक छात्रा के चाचा सेठपाल को सौंप दिया। गौरतलब है कि गत रविवार को ही प्रदेश सरकार की तरफ से भी पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिसका चेक कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह, डीएम इंद्र :विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें