फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 22 को लखनऊ में दिखाएगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिलास्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद अब सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए लखनऊ की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जनपदस्तर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। शनिवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्षा राकेश देवी के नेतृत्व में 56 वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे 20 दिसंबर तक पूरी नही होती तो सभी कार्यकर्ता 21 की शाम को लखनऊ के लिए रवाना होगी, जिसके बाद 22 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मोनिका शर्मा, रेखा रानी, पवन, मौसमी, कौशिल्या, इंद्र, रीतू, सीमा, ललिता, नीलम शर्मा, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें