फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में स्वस्थ रहना होगा, तो करना होगा नियमित योग

विज्ञापन
विज्ञापन
योग करो स्वस्थ रहो
विज्ञापन

शामली।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। योग शिक्षक ने सभी ग्रामीणों व युवकों को योगासन कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में पिछले पांच दिनों से चल रहा योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों की भांति ही सभी ग्रामीणों को कराए गए योगासनों का अभ्यास कराया। प्राणायाम, भुजंगासन, हलासन, वज्रासन, चक्रासन, पद्मासन, कपालभाति, ताडासन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। गांव में जनजागरूकता रैली निकालकर सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगला शिविर थानाभवन क्षेत्र के गांव रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बोबी सत्यपाल, जोनीपाल, विक्की, राहुल, नीरज, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें