कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी के सरकारी स्कूल में तीन दिवसीय नाग मंदिर कबड्डी कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के गांव रीसपुर व कैराना सरस्वती क्लब के बीच कड़े मुकाबले में कैराना सरस्वती क्लब की टीम ने 11 अंक से जीत हासिल की।
रविवार को ग्राम बुच्चाखेड़ी के सरकारी स्कूल में तीन दिवसीय नाग मंदिर कबड्डी कप प्रतियोगिता में हरियाणा के रीसपुर व कैराना सरस्वती क्लब की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीम के 7-7 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें कैराना सरस्वती क्लब की टीम 60 अंक प्राप्त करके विजयी रही। विपक्षी हरियाणा के रीसपुर की टीम 49 अंकों पर सिमट गई। दोनों टीम की ओर से प्रतियोगिता के रेफरी तुषार व जोगेंद्र ने कैराना सरस्वती टीम को 11 प्वाइंट अधिक मिलने पर विजय घोषित कर दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में अलग अलग टीमों के बीच तीन दिन तक कबड्डी खेली जाएगी। इसमें विजय टीम को नाग मंदिर कबड्डी कप व 5100 रुपये तथा दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान पुत्र प्रवीण चौहान, राजेश पूर्व ग्राम प्रधान, डाक्टर रफल सिंह, डाक्टर कृष्णपाल व रेफरी तुषार, जोगेंद्र, सुमित, मोहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।