एक माह में 303 क्विंटल धान की खरीद
शामली। करीब एक महीने में जिले के छह खरीद केंद्रों पर 303 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। शासन ने जिले का धान खरीद का लक्ष्य छह हजार क्विंटल कर दिए जाने से खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करना कठिन होगया है।
इस बार शासन ने जिले में धान के छह खरीद केंद्र खोलकर सामान्य के 1550 व ग्रेड ए का 1590 रुपये क्विंटल निर्धारित कर दिया गया। शासन ने जिले में धान खरीद का खाद्य विभाग का एक हजार क्विंटल व पीसीएफ का खरीद लक्ष्य पांच हजार क्विंटल निर्धारित कर दिया है। 25 सितंबर से जिले में धान खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। पिछले एक माह पांच दिन में जिले के कैराना, थानाभवन, गंगेरु, इस्सौपुर खुरगान, ऊन व बाबरी आदि सभी खरीद केंद्रों पर 303 क्विंटल की खरीद हो पाई है। खाद्य विभाग का 216 क्विंटल व पीसीएफ का 87 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की खरीद शामिल है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग ने धान का पीसीएफ का धान खरीद का पांच हजार क्विंटल लक्ष्य ओर बढ़ा दिया गया है।