फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर के बाद घोषित होंगे पार्टियों के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनावों के लिए प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा एक नवंबर के बाद हो जाएगी। माना जा रहा है कि बसपा दो नवंबर को प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जबकि भाजपा तीन नवंबर को। वहीं, सपा और कांग्रेस भी इन्हीं दोनों दिन में अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायतों से अध्यक्ष तथा सभासदों के प्रत्याशियों के चयन के लिए बायोडाटा इकट्ठा करने के बाद पार्टी आलाकमान को सूची भेज दी हैं। खासकर शामली नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर भाजपाइयों में घमासान है। भाजपा से टिकट के कई दावेदार हैं, जिनमें से दो के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी अपने आकाओं से सिफारिश भी करा रहे हैं। अब देखना यह है कि शामली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का प्रत्याशी कौन बनता है और किस नेता की बात में दम दिखाई देता है।
विज्ञापन

वहीं, जिले की अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत के टिकटों को लेकर भी यही स्थिति बनी हुई है। कोई विधायक से सिफारिश करा रहा है, तो कोई मंत्री से। हर किसी को जवाब यही मिल रहा है कि चुनाव लड़ने की तैयारी रखो। भाजपा के अलावा सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की घोषणा के लिए सूची बनाकर पार्टी आलाकमान को भेज दी हैं। माना जा रहा है कि दो और तीन नवंबर तक सभी पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। क्योंकि चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह नवंबर है।
विज्ञापन

बसपाइयों ने की डीएम से मुलाकात
शामली। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली, अरमान राणा, सतपाल जाटव आदि ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि नगर निकाय में अध्यक्ष और सभासद पदों पर पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को ही बसपा का चुनाव चिह्न आवंटित कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें