फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव्वा दाऊदपुर में मारा छापा, चार कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लव्वा दाउदपुर में मारा छापा, चार कछुए बरामद
विज्ञापन

चौसाना(शामली)। वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चौसाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर के जंगल में छापा मारा। तस्कर तो पुलिस के हाथ नहीं लगे, लेकिन मौके से चार कछुए बरामद हुए। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लव्वा दाउदपुर गांव में कछुओं को पकड़कर रखा गया है, जिन्हें वन्य जीवों की तस्करी करने वाले मुंबई या गोवा ले जाने की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर चौसाना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। तस्कर तो पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके, लेकिन मौके से चार कछुए बरामद हुए। पुलिस ने कछुओं के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। उधर, शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम कछुओं को ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें