गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में सरस्वती गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के अध्यक्ष नाथी राम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र के बारे में अपने विचार रखे। इसके बाद नारद मोह लीला दर्शाई गई। इस दौरान रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता कलाकार, रामलीला प्रधान देवेंद्र कश्यप, छोटू राम, रमेशचंद, सोनू उपाध्याय, बिजेंद्र प्रधान, दुबेश सैनी, तेजपाल, सलेक, इलम सैनी, नरेन्द्र प्रधान, जगपाल, राहुल सैनी, संदीप आदि मौजूद रहे।
गैस सिलेंडर फटा, लगी आग
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में इकराम की पत्नी शमीमा (32) अपने घर में रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इस बीच वो किसी सामान को लेने घर से बाहर चली गई। घर आकर देखा कि गैस सिलेंडर में पूरी तरह से आग लग गई। धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हालांकि हादसे में शमीमा व उसकी बेटी बाल बाल बच गई। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर काबू पाया। सिलेंडर फटने से परिवार की महिलाओं में दहशत का माहौल है।