नगर के प्राचीन देवी मंदिर तालाब में पिछले तीन दिनों से लगातार मछलियां मर रही हैं। तालाब किनारे मरी हुई मछलियां पानी में दिखाई देने पर श्रद्धालुओं में रोष बना है।
कस्बे के प्राचीन देवी मंदिर तालाब में हजारों मछलियां है। श्रद्धालु मछलियों को आटे की गोलियां खिला कर पुण्य लाभ कमाते है। वहीं, पिछले तीन दिनों से तालाब की मछलियां धीरे धीरे मर रही हैं। मछलियां मरने के बाद तालाब किनारे ऊपर पानी में उतराती दिखाई दे रही हैं। शनिवार को भी तालाब में सैकड़ों मरी हुई मछलियां पानी में उतराती दिखाई दे रही थी, जिसके चलते श्रद्धालुओं में रोष है। गौरतलब रहे कि दो वर्ष पूर्व भी तालाब में हजारों मछलियां मर गई थीं, जिसके बाद असामाजिक तत्वों पर तालाब में जहर डाल कर मछलियों को मारने का आरोप लगाया गया था तथा। मरी हुई मछलियों का पीएम भी कराया गया था, लेकिन बाद में जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।