फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में निकली श्री जी की भव्य रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सकल जैन समाज शामली एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के बैनरतले श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा महोत्सव में सुंदर झांकियों के साथ बैंडबाजे, ढोल भी शामिल रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने रथयात्रा पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
शनिवार सुबह 11 बजे तालाब रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शहर के मिल रोड, नगरपालिका रोड, अग्रसेन चैक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक से होते हुए रेलवे रोड, तालाब रोड और फिर जैन धर्मशाला में पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में मशहूर बैंडबाजे, ढोल के साथ ही विभिन्न सुंदर झांकियां भी शामिल रहीं। श्रीजी की रथयात्रा को देखने के लिए जगह-जगह जैन समाज के भक्तों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। रथयात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के दौरान ललित जैन ने सारथी, अजय जैन ने खलासी, अखिलेश जैन ने कुबेर, निखिल जैन ने सनत कुमार इंद्र और कमल जैन ने महेंद्र इंद्र के रूप में चवर संभाला। रथयात्रा महोत्सव के मुख्य संयोजक पंकज जैन, ललित जैन, संयोजक सचिन जैन, मनोज जैन, परविंद्र जैन, अनुज जैन, जेके जैन, आशीष जैन, आलोक जैन, मोहित जैन, दिनेश जैन, वीरेंद्र जैन, बलबीर चंद जैन, सुधीर जैन, प्रवीण जैन, सुरेंद्र जैन, अजय जैन, बीरेश जैन, सुदेश जैन, अरविंद जैन, रमेशचंद जैन, प्रदुमन जैन , अनिल जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, शरद जैन, नवनीत जैन, सुशील जैन, विनोद जैन, अमित जैन और मुकेश जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रथयात्रा महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे। शामली कोतवाली से पुलिसकर्मियों की टीम रथयात्रा के आगे आगे चलती रही। वहीं, सुभाष चौक और गांधी चौक पर भी पुलिस मौजूद रही। रथयात्रा महोत्सव के रूट पर पुलिस ने सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें