सेंट आरसी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक ने सभी छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण देकर देश सेवा और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को बनत स्थित सेंट आरसी कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल व नंद किशोर मित्तल ने ध्वजारोहण कर किया। कॉलेज के बीटीसी और बीएड के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तर प्रदेश स्काउट प्रशिक्षक मांगेराम ने सभी छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम, सीटी बजाना, झंडा गीत, प्रार्थना का प्रशिक्षण देते हुए अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने सभी को स्काउट गाइड के नियमों को अपने जीवन में लागू करने और व्यवहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कविता, अरविंद बालियान, नीरज, दीपक कुमार, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।