फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष को नहीं, सबका होगा विकास- हुकुम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जाति विशेष का नहीं, सबका होगा विकास : हुकुम सिंह
विज्ञापन

शामली। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में जाति विशेष तक ही योजनाएं सीमित रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पिछड़ा वर्ग के हर उस शख्स तो योजनाओं का लाभ मिलेगा, जो पात्र है।
बृहस्पतिवार को शामली में हनुमान धाम अग्रसैन भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पूर्व की सपा और बसपा की सरकार के दौरान पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी महज एक जाति तक सिमटी हुई थी। अब भाजपा ने सर्वे कराकर उन सभी जातियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है, जो खुद को उपेक्षित महसूस करते थे।
विज्ञापन

वहीं, सांसद सतपाल सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान और अन्त्योदय का जो सपना देखा था, उसे भाजपा साकार करने में लगी है। पिछड़ा वर्ग में आने वाली सभी जातियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवाद का नारा दिया। पिछड़ा वर्ग की भलाई के कार्य करने में केंद्र और प्रदेश की सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा महज राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि सामाजिक पार्टी है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण को बड़ा अभियान बनाया है। जिसके सुखद परिणाम भविष्य में सामने आएंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, भाजपा नेता मृगांका सिंह, लोकेश प्रजापति, ओमपाल पांचाल, डॉक्टर विपिन कौशिक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील अरोरा टम्मी ने किया। कार्यक्रम संयोजक सुखचैन वालिया, कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र तोमर, सहसंयोजक योगेंद्र सिंह प्रधान आदि ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न और पुष्प देकर सम्मानित किया। इस दौरान शामली शहर और देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतिभाओं को किया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान शिक्षा, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। देशभक्ति गीत सुनाए, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें