शामली। खतौली हादसे के बाद दस एक्सप्रेस ट्रेन शामली से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार के लिए गुजरी। सहायक स्टेशन मास्टर विक्रात चौधरी ने बताया कि खतौली हादसे के बाद सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली के लिए फ्रंटियर ट्रेन को शनिवार की देर रात्रि निकाला गया। हरिद्वार अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस ट्रेन 19032, देहरादून-बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस 19020, नई दिल्ली से देहरादून नंदा देवी, दिल्ली की ओर 12205, 19031, 12017, 19019, 14817,22659 अप और शामली से सहारनपुर की ओर 19032,19020, 12206,19566 डाऊन एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला गया।
कैंडल जलाकर शोक प्रकट किया
शामली। खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शहर के सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर आयोजित शोक सभा में जेके जैन, बाबू खां, प्रवीण पांचाल, राजेश कश्यप, प्रद्युम्मन चौधरी, रामकिशोर पारचा, अशोक जैन, लाखन सिंह, अमित डिपल शर्मा, राधेलाल, अंकित जैन, यशपाल कपूर, नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, रवि पांचाल, अंकुर जैन, रमेश चंद, रामकुमार कश्यप, सुरेश चंद गर्ग, हाजी हारून, हनीफ मौजूद रहे। जिला सैन समाज समिति की शोक सभा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जगरोशन सिंह, विनोद मेघलान, रामकुमार, डाक्टर सतपाल बांगला, महीपाल सिंह, भोपाल सिंह, पप्पू, अमित, भूषण, खाप चौधरी अतर सिंह, भूषण, दिनेश चौहान, किरणपाल, विक्रम सिंह, संजीव पंवार, विक्रम, चरण सिंह, गुलाब सिंह, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।