फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलम के विपिन ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
एलम के विपिन ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

कांधला(शामली) । नगर पंचायत एलम निवासी सीआरपीएफ के जवान ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया। इससे परिवार के साथ ही कस्बे के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

कस्बा एलम के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी विपिन कुमार पुत्र महिपाल 2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ। तीन दिन पूर्व ही अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम में विपिन ने गोल्ड मेडल जीता। परिजनों के मुताबिक विपिन शुुरुआत से ही जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करता रहा। उसने वर्ष 2008 में जैवलिन थ्रो खेलना प्रारंभ किया था। 2009 में स्कूल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 2010 में पंजाब के अमृतसर में नॉर्थ जोन अंडर 20 की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद 2015 में केरल में आयोजित आल इंडिया पुलिस गेम में गोल्ड मेडल जीता। विपिन की सफलता पर कस्बा एलम निवासी सुबोध भारती, नीरज उपाध्याय, मनोज पंवार, अंकित पंवार, अनुज पंवार, गौरव पंवार, तरूण वशिष्ठ, योगेश, ओमबीर और अनिल पंवार आदि ने उनके घर पर पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें