फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नही: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं : एसपी
विज्ञापन

शामली। जनपद में यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अब जनपद में यातायात नियमों को तोड़ने वालों को छोडा नही जाएगा। सभी वाहन चालक अब नियमों का पालन करना शुरु कर दे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि यातायात अपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 4 अगस्त से आगामी 15 दिनों तक अभियान के अन्तर्गत वाहन चलाते समय हेलमेट ना लगाने वालो, सीट बेल्ट ना पहनने वालो, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालो, वाहनों पर काली फिल्म लगाए जाने, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले व मदिरा और अन्य नशे वाली वस्तु का सेवन कर वाहन चलाने वाले और दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक बैठने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जनपद वासियों से वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें