फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 16 ग्राम पंचायतों की 3 करोड़ 35 लाख222 रूपये की धनराशि पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद की 16 ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त आयोग के तहत संस्तुत निष्पादन अनुदान (परफॉर्मेंस ग्रांट) के आहरण पर रोक लगा दी गई है। शासन को प्रदेश के 31 जिलों से धनराशि व्यय के संबंध में गंभीर शिकायतें मिलने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। इनमें ऊन ब्लाक क्षेत्र की 14 और कैराना ब्लाक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
शासन में पंचायती राज विभाग के निदेशक विजयकरन आनंद 26 जुलाई को शामली समेत 31 जिलों के डीएम को पत्र भेजकर बताया था कि 14वें वित्त आयोग के तहत 31 मार्च 2016 में परफॉर्मेंस ग्रांट का आवंटन किया गया था। इसके तहत 90 प्रतिशत धनराशि बेसिक ग्रांट तथा 10 प्रतिशत धनराशि परफॉर्मेंस ग्रांट के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। विभिन्न जनपदों से शासन को धनराशि व्यय के संबंध में गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके चलते संबधित अभिलेखों का 27 जून से लेकर 19 जुलाई तक संक्षिप्त परीक्षण किया जाना था। इसके लिए संबंधित जिलों के डीपीआरओ और सहायक लेखकारों को अभिलेखों सहित शासन में उपस्थित होने की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि जनपदों से अपूर्ण अभिलेख प्राप्त होने से परीक्षण पूर्ण नहीं हो पाया था। ऐसी स्थिति में मंडलीय उपनिदेशक पंचायत को जिला पंचायत राज अधिकारियों द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर ग्राम पंचायतों का रैंडम निरीक्षण किए जाने के आदेश दिए गए। पत्र में जांच की कार्रवाई एवं बैंकों के माध्यम से आवंटित धनराशि की वापसी की कार्रवाई के दृष्टिगत रखते हुए तत्काल ग्राम पंचायतों में परफार्मेंस ग्रांट की आवंटित धनराशि के व्यय और आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को जिले की 16 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम में परफार्मेंस ग्रांट की अवमुक्त की गई 3 करोड़ 35 लाख 222 रुपये की धनराशि के आहरण पर तत्काल रोक लगा दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद ने बताया कि धनराशि आहरण पर रोक लगाने के आदेश संबंधित ग्राम पंचायतों को भेजवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों की धनराशि रोकी
ऊन ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत आदेेरी, खेड़की, खेड़ी खुशनाम, टोड़ा, ढ़िंढाली, तिसंग, पिंडौरा- जहांगीरपुुर, पेलखा, बल्ला माजरा, मंसूरा, मालेंडी, राझड़, सिकंदरपुर हसनपुर तथा कैराना ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बधेव और बधुपुरा को मिली परफॉर्मेंस ग्रांट की धनराशि के आहरण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें