बहावड़ी का कुलदीप मलिक बना लेफ्टिनेंट
शामली। गांव बहावड़ी निवासी कुलदीप मलिक ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। पास आउट परेड से गांव पहुंचने पर युवक का स्वागत किया गया। परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी कुलदीप मलिक पुत्र संजीव मलिक ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन किया है। उसके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। युुवक ने बताया कि उनके पिता भी आर्मी से रिटायर हुए हैं, वहीं परिवार के अन्य लोग भी आर्मी में होकर देश सेवा कर रहे है। उनकी प्रेरणा से ही मेरे अंदर भी देश सेवा करने का जज्बा था। काफी मेहनत कर यह मुकाम हासिल कर ही लिया। कुलदीप ने एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग कर पास आउट हुआ है। घर पहुंचने के बाद युवक का परिजनों व गांव के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने होनहार को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप गांव का पहला ऐसा युवक है, जो लेफ्टिनेंट बना। इस दौरान चौधरी बलजोर सिंह, पूरण सिंह, कृष्णपाल मलिक, बंटी, ऋषिपाल, प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे।