विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की प्रांतीय सरस्वती प्रतिभा छात्र योग्यता परीक्षा का आयोजन मेरठ में हुआ था। जिसमें से शामली के सरस्वती स्कूल के पांच बच्चों ने टॉप टेन की सूची में स्थान पाया है।
शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों मेेरठ में हुई सरस्वती प्रतिभा छात्र योग्यता परीक्षा हुई थी। जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। जिसमें सभी स्कूलों की टॉप टेन की सूची तैयार की गई। जिसमें शामली सरस्वती स्कूल के पांच बच्चों ने स्थान पाया है। जिसमें कक्षा आठ के शुभम आर्य ने प्रथम, नेहा विश्कर्मा ने तृतीय, साक्षी संगल ने चतुर्थ, शिवम चौहान ने छठवा, कक्षा पांच की नैंसी ने सप्तम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मैत्री जैन, नकुल गोयल ने मेधावी सूची में स्थान प्राप्त किया।
स्कूल प्रबंधक विपुल मित्तल, अध्यक्ष नरेंद्र संगल, ब्रिजेश गर्ग, डॉ. राजेंद्र गोयल ने सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रवींद्र कुमार, सुनील, सुधीर कुमार, लक्ष्मी गर्ग, शिवकुमार, रवि कुमार, प्रवेश शर्मा, सविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।