फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बालक समेत 13 और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बालक सहित 13 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना के 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले छह व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिले में सक्रिय केस की संख्या 215 हो गई है।
शनिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में 34 वर्षीय युवक, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर 15 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। अग्रवाल कॉलोनी में 53 वर्षीय व्यक्ति, मंडी मार्शगंज में सात वर्षीय बालक व 70 वर्षीय, देव योग कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। मोहल्ला पंसारियान में 65 वर्षीय व्यक्ति, धीमानपुरा में 50 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। बाबरी में 61 वर्षीय व्यक्ति, गांव भंदौड़ा में 22 वर्षीय युवक, जसाला में 33 वर्षीय युवक और कस्बा थानाभवन में 45 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले हैं, जबकि छह व्यक्ति स्वस्थ हुए है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 215 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

139 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व कैराना अरबन क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 139 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 71 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 68 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें