फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अगवा बालक को बरामद किया

विज्ञापन
कैराना में पुलिस द्वारा मुक्त कराया गया बालक सन्नी अपनी मां के साथ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिस ने अगवा बालक को बरामद किया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। शुक्रवार शाम घर के बाहर से अगवा हुए बालक को पुलिस ने करीब दस घंटे बाद सुबह करीब चार बजे पानीपत रोड स्थित एक होटल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक के पिता के खिलाफ ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिसातियान मेढकी दरवाजा निवासी खुर्शीद की पुत्री कौसर का निकाह माल्हीपुर में हुआ है। वह अपने पति शफाकत से विवाद के चलते करीब डेढ़ साल से मायके कैराना में रह रही है। कौसर का सात वर्षीय बेटा सन्नी उर्फ अब्दुल हसीब शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अपने मामा के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों ने सन्नी का अपहरण कर लिया तथा पानीपत बाईपास की ओर चले गए। अपहरण की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रूप किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पानीपत रोड के अलावा कांधला रोड, शामली रोड व भूरा रोड पर तैनात पुलिस पिकेट को नाकाबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। आरोपी घटना के 10 घंटे बाद सुबह करीब चार बजे पानीपत रोड पर एक होटल के पास छोड़कर फरार हो गए। बालक को पुलिस ने बरामद कर लिया तथा परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रूप किशोर शर्मा ने बताया कि अपहृत बालक के पिता शफाकत के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी बालक को छोड़कर चला गया, जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें