शामली। जिले में जल्द विभिन्न स्थानों पर 240 करोड़ के 13 नए उद्योग शुरू होंगे। जिसकी तैयारी जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने कर ली है। अगले माह इनकी शुरूआत होने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई थी तो निवेशकों की लाइन लग गई थी। जिले में 4525 करोड़ के 78 समझौते किए थे, निवेशकों ने जल्द उद्योग को धरातल पर उतारने का दावा किया था। 78 में से जिले में अभी तक सिर्फ 44 निवेशक ही अपने उद्योग को धरातल पर उतार सके हैं, बाकी का काम जारी है।
उद्योग मित्र अतुल गुप्ता न बताया कि शामली में गन्ने की खोई से बर्तन बनाने, बैंक्वेट हाॅल, बायोगैस, टूरिज्म के 13 उद्योग लगाने की तैयारी की जा रही है। जिन पर 240 करोड़ रुपये खर्च होंंगे। जमीन तलाश की जा चुकी है। बताया कि बाकी 20 प्रोजेक्ट को भी जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। जिन उद्यमियों को व्यापार शुरू करने में दिक्कत हो रही है, उनका समाधान कराया जा रहा है।