फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक से 13 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक से 13 मवेशी मुक्त कराए
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने फव्वारा चौक के निकट मिनी ट्रक में लादे गए 13 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जबकि मिनी ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में कुछ पशु लादकर मेरठ-करनाल मार्ग से होते हुए आजाद चौक की तरफ ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने फव्वारा चौक पर चेकिंग शुरू कर दी। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर के मुताबिक चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक को रोककर उसकी तिरपाल हटाकर तलाशी ली तो उसमें तीन भैंस, छह भैंसे, दो कटिया और दो लवारे मिले, जिनके पैर व मुंह आदि बंधे हुए थे। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मेहरबान निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा शामली बताया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में कोतवाली के उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह की तरफ से पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी चालक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें