फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के बोल- सुरेश राणा ने डीजे बजवा दिया योगी ने कहकर भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही माइक संभाला। उन्होंने माइक से मंच पर मौजूद सभी नेताओं, मंत्री, अतिथि और क्षेत्र के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भीड़ में जोश भरते हुए कांवड़ के दौरान बजे गीत को याद दिलाया। कहा डीजे बजवा दिया तो भीड़ ने जवाब में कहा योगी ने, फिर मंत्री ने कहा रंग जमा दिया तो भीड़ ने कहा योगी ने। इस दौरान पंडाल योगी-योगी के नारे से गूंजने लगे। इसके बाद उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


मोदी ने सबका साथ सबका विकास साकार किया : मृगांका
शामली। स्वर्गीय हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच वर्षों में देश में सबका साथ सबका विकास साकार किया। हम सभी को यहां संकल्प लेना है, नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। कमल का फूल खिलाना है और प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को जिताना है।

योगी सरकार ने प्रदेश में कानूनराज स्थापित किया: मंत्री धर्म सिंह
शामली। प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार में अपराधियों ऐसा बोलबाला था कि पुलिसकर्मी भी डरते थे। उनके क्षेत्र के कई थाने शाम छह बजे बंद हो जाते थे। उन्हें डर था कि कहीं अपराधी उनके असलहे न ले जाएं। पूर्व सरकारों में अपराधीकरण था। बहन-बेटी और किसान सुरक्षित नहीं थे। कोई भाई स्कूल गया तो डर लगता था कि कहीं अपहरण न हो जाए, लेकिन 2017 के चुनाव में आपने इन सभी का अंत करने का काम किया। 22-23 माह में योगी सरकार में सबसे पहले बहन-बेटियों के सम्मान में मनचलों को सबक सिखाया। इसके बाद देश में अन्न पैदा कर पेट भरने वाले किसानों को सुरक्षा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। अपराधियों का इलाज करते हुए उन्हें जेल भेजा गया या जमीन में दफन करने का काम किया। प्रदेश में बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर खुशहाली लाने और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की तरफ ले जाने का काम मुख्यमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों की फाइलें अभी झाड़ी हैं। इस बार उन्हें अंदर भेजने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश को सुरक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


ईमानदार चौकीदार के रूप में हैं प्रधानमंत्री मोदी : जसवंत
शामली। उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि एक तरफ ईमानदार चौकीदार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तो दूसरी तरफ देश को लूटने वाले हैं। यह फैसला जनता को करना है कि उन्हें कैसा प्रधानमंत्री चाहिए। भाजपा के लोक संकल्पपत्र में घोषणा की गई कि किसानों को एक लाख रुपये का कर्ज लेने पर पांच साल तक ब्याज नहीं लगेगा। उन्होंने देश के विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

मोदी-योगी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की : विरेंद्र
शामली। कुछ दिन पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि वे 40 साल से ईमानदारी और मेहनत से आप लोगों के बीच सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की देश प्रदेश के हित में कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। उन्होंने 11 अप्रैल को प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को वोट देकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

सपा-बसपा ने कश्यप समाज को धोखा दिया
शामली। निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने कहा कि 70 साल में सब सरकारों को देखा। 30 साल में सपा-बसपा की सरकार देखी, लेकिन गांव और गरीबों के लिए किसी ने योजनाएं नहीं बनाई। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाईं। गरीबों को मुफ्त इलाज के आयुष्मान योजना, बीमारी भगाने के लिए गांवों में स्वच्छता अभियान, गरीबों के लिए आवास जैसी अनेक योजनाएं चलाईं। सपा-बसपा ने कश्यप समाज को धोखा दिया। मोदी योगी ने सभी धर्म और वर्ग के लोगों के साथ लेकर विकास किया।

दंगा प्रभावित गांवों में भाजपा ने मदद की : राजबीर
शामली। गठवाला खाप के थांबेदार राजबीर सिंह लांक ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। इसलिए जीत भी ऐतिहासिक होनी चाहिए। 2013 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि दंगे में 9-10 गांव प्रभावित हुए थे। भाजपा सरकार और उसके नेताओं ने तन मन धन से सहयोग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान सबका सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें