फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सत्संग भवन में राम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग भवन में श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन में सोमवार को श्रीराम चरित मानस पाठ और श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कथा रामायण का विधिवत पूजन पंडित अमित कुमार शास्त्री ने किया। कथा व्यास पंडित राधेश्याम को तिलक लगाकर व्यास गद्दी पर आसीन कराया गया। इसके बाद कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम की कथा को जो सुनता है और भक्ति का मार्ग अपनाता है। वह अपने जीवन को सफल बना लेता है। क्योंकि, मानस का जन्म बड़े ही पुण्य कर्मों से प्राप्त होता है। इसलिए अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हो तो राम भक्ति में लीन हो जाओ। इसके बाद उन्होंने कई भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्याम सुंदर नारंग, पंडित राजेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, बोधराज नारंग, शिवकुमार शर्मा, जगदीश कश्यप, वंदना शर्मा, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें