शामली। आर्य समाज के ऋषि बोध सप्ताह के चौथे दिन आर्य समाज के पुरोहित डा. रविदत्त आर्य ने वैदिक यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि आर्य और स्वास्थ्य की कामना करने वालों को प्राणायाम की क्रिया अवश्य जाननी चाहिए। प्राणायाम से मन एकाग्र होगा और इंद्रियों पर भी नियंत्रण रहेगा।
बुुधवार को स्त्री आर्य समाज की संरक्षक कमला देवी आर्य के आवास पर वैदिक यज्ञ एवं भजन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौथे दिन आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त आर्य ने वैदिक यज्ञ संपन्न कराया। बिजनौर से आए आर्य समाज के भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने कहा कि सांसारिक मित्र केवल सुख में आपके साथ रहते हैं, विपत्ति में साथ नहीं रहते हैं। परमात्मा सच्चा मित्र है। चौथे दिन आर्य समाज की ओर से ऊषाकाल में प्रभात फेरी निकाली गई। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान सुधाकर आर्य-मोनिका आर्य, सुधीर आर्य श्रद्धा आर्य, अपूर्व आर्य, राघव आर्य, चाहत आर्य, अवनी आर्य, वैभव आर्य, उत्सव आर्य रहे। बिजनौर से आए प्रख्यात भजन गायक कुलदीप आर्य ने कहा अपने भजन हे प्रभु परमपिता तुम गुणों की खान हो, तुम अनादि तुम अनंत तुम पूर्ण तुम महान हो सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन वेदप्रकाश आर्य ने किया। मौके पर प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, रविकांत आर्य, आर्य विद्यासभा के प्रधान राजपाल आर्य, मंत्री दिनेश आर्य, विनोद शास्त्री, सत्यप्रकाश आर्य, रमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र आर्य, सरदार राजेंद्र पाल सिंह, जेके जैन, नरेंद्र अग्रवाल, पूरण चंद आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, मीरा वर्मा, मिथलेश आर्य, कौशल्या आर्या, शारदा आर्य, वर्षा आर्य, ऋषिका आर्य, नीलम आर्य, पूनम आर्य आदि उपस्थित रहे।