कैराना (शामली)। जिला कारागार से कैराना कोर्ट में पेशी पर आए दो कैदियों की हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस दोनों कैदियों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया।
शनिवार को मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद अवैध हथियार रखने के आरोपी हरबीर निवासी बाहवड़ी और अवैध शराब बेचने के आरोपी सुखविंद्र निवासी लुधियाना पंजाब को पुलिस कैराना कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। कचहरी परिसर में पेशी के दौरान दोनों की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा कैराना सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि दोनो कैदियों को हल्का बुखार होने के कारण तबियत बिगड़ गई थी। जिन्हें अब दवाइयां दे दी गई है। बाद में पुलिस दोनो कैदियों को लेकर जिला कारागार चली गई।