थानाभवन। प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने रविवार को दिवंगत भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के परिजनों से मुलाकात कर सरकार व अपनी ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
रविवार को प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी पहले भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की मंत्री ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराई जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। मंत्री राजेश सैनी की आवास पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने परिजनों से मुलाकात करते हुए परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर सैनी, विनोद सैनी, महेश गोयल, पवन गौतम, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, भूमेश नारंग, अमित सैनी, राजेश सैनी, देशपाल सैनी आदि मौजूद रहे।